बलिया में 10 थानाध्यक्षों का तबादला, कई थानों की बदली कमान; जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

बलिया में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने 10 थाना प्रभारियों का तबादला किया है। आदेश के बाद कई थानों की कमान बदली गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 October 2026, 4:43 PM IST

Ballia News: जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने 10 थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। तबादले के बाद कई महत्वपूर्ण थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। एसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को तत्काल अपनी नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

कई थानों में बदले गए प्रभारी

पुलिस अधीक्षक के आदेश के मुताबिक दुबहड़ थाने के थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल का तबादला नरहीं थाना किया गया है। वहीं चितबड़ागांव के थानाध्यक्ष बृजेश सिंह को दुबहड़ थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नरहीं के थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह अब सिकंदरपुर थाने के नए प्रभारी होंगे। पुलिस लाइन में तैनात अनिल कुमार उपाध्याय को उभांव थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सिकंदरपुर थाने के प्रभारी सुशील दूबे का तबादला खेजुरी थाने में किया गया है।

बलिया में फिल्मी अंदाज में फायरिंग: निशाना कोई और शिकार कोई और; पुरानी रंजिश ने ली खौफनाक करवट

एसटी सेल से भी मिली थाने की जिम्मेदारी

एसटी सेल में तैनात राजेश बहादुर सिंह को बांसडीहरोड थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं खेजुरी थाने के थानाध्यक्ष लालमणि सरोज को चितबड़ागांव थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भीमपुरा थाने के थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा को पकड़ी थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही पकड़ी थाने के थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार का तबादला भीमपुरा थाने में किया गया है। इस तरह दोनों थानों में थाना प्रभारियों की अदला-बदली की गई है।

बांसडीहरोड प्रभारी को डीसीआरबी की जिम्मेदारी

एक ही दुकान के आटे में ऐसा क्या था जो खाते ही मच गई चीख-पुकार? बलिया में दो दर्जन से ज्यादा महिलाएं अस्पताल में भर्ती

बांसडीहरोड के थानाध्यक्ष बंश बहादुर को नई तैनाती देते हुए डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही जिले के कई थानों में नए प्रभारी अधिकारियों की तैनाती हो गई है। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना देरी किए नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Location :  Ballia

Published :  3 October 2026, 4:43 PM IST