भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित भाषण, निबंध और एकल काव्य पाठ प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सम्मानित किया।

डीएम ने किया सम्मानित
Maharajganj: महराजगंज में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा भाषण, निबंध एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिताओं में भाग लिया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई केवल एक महान राजनेता ही नहीं, बल्कि एक उत्कृष्ट लेखक और संवेदनशील कवि भी थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, सरलता, संकल्प और सद्भाव का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों से अटल जी के विचारों और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की अपील की।
Maharajganj Accident: अनियंत्रित बाइक झोपड़ी में घुसी, ऐसे हुई व्यक्ति की दर्दनाक मौत
जिलाधिकारी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि संघर्ष ही व्यक्ति को मजबूत और बेहतर बनाता है, इसलिए जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम और धैर्य आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी से मेहनत करने की सलाह दी।
प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन में प्रथम स्थान विशाल जायसवाल को ₹5000, द्वितीय स्थान अमर नाथ यादव को ₹3000 एवं तृतीय स्थान जागृति त्रिपाठी को ₹2000 का डेमो चेक, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आर्दश पाण्डेय को ₹10,000, द्वितीय स्थान प्रांजल यादव को ₹5000 तथा तृतीय स्थान अवधेश को ₹2500 का पुरस्कार दिया गया।
वहीं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान घनश्याम पाण्डेय को ₹10,000, द्वितीय स्थान उदय गुप्ता को ₹5000 और तृतीय स्थान अनुराधा चौरसिया को ₹2500 का डेमो चेक, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS), विद्यालयों के अध्यापक, अभिभावक, प्रतिभागी विद्यार्थी एवं एनसीसी के कैडेट्स की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ किया गया।