UP News: त्योहारों से पहले आपकी थाली में जहर परसोने की साजिश…, मुजफ्फरनगर में काले खेल का भंडाफोड़

त्योहारों से पहले मुजफ्फरनगर में नकली घी और दूध बड़ा जखीरा पकड़ा गया जिससे आपकी थाली तक पहुंचने वाले जहर की साजिश को खाद्य विभाग ने बरामदगी कर मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई की हैं। एक मिल्क सेंटर से दूध, घी, क्रीम समेत 10 सैंपल जांच के लिए लिए गए।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 25 August 2026, 12:45 PM IST
google-preferred

मुजफ्फरनगर: रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य प्रशासन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने एक मिल्क सेंटर पर पहुंचकर जांच की और दूध समेत अन्य खाद्य पदार्थों के 10 सैंपल लिए।

अकबर क्लिनिक मिल्क सेंटर पर पहुंची टीम

खाद्य प्रशासन विभाग की टीम ने बुढ़ाना स्थित अकबर क्लिनिक मिल्क सेंटर पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने प्रतिष्ठान से अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। अधिकारियों के अनुसार, सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

त्योहार पर बढ़ जाती है दूध और मावे की मांग

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के दौरान दूध, मावा और अन्य डेयरी उत्पादों की मांग काफी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

एसएमपी और केमिकल मिलने के बाद बढ़ी निगरानी

जांच के दौरान प्रतिष्ठान से एसएमपी और दो केमिकल भी मिले हैं। विभाग ने सभी सामग्री और सैंपलों की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मिलावट मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

खाद्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान लगातार निगरानी रखी जा रही है। जहां भी संदिग्ध या मिलावटी खाद्य पदार्थ पाए जाएंगे, वहां नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  25 August 2026, 12:45 PM IST

Related News

Advertisement