कानपुर में रिश्तों का कत्ल, बड़े भाई ने फावड़े से वार कर छोटे भाई की हत्या की

कानपुर में पुलिस ने हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस भाई के साथ बचपन बीता, उसी ने सोते वक्त सिर पर फावड़े से वार कर जिंदगी छीन ली। इसी रंजिश में आरोपी ने शराब के नशे में बरामदे में सो रहे सोनू पर फावड़े से हमला कर दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 15 November 2026, 12:37 AM IST

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रिश्तों को झकझोर देने वाली हत्या का खुलासा हुआ है। सचेंडी थाना क्षेत्र के कटरा भैंसोर गांव में 35 वर्षीय सोनू कुमार की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके सगे बड़े भाई ने की थी। पुलिस ने आरोपी दिनेश उर्फ मिंचू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वजह संदूक से रुपये निकालने को लेकर होने वाले विवाद को बताया है।

बरामदे में सो रहा था सोनू, सुबह मिला रक्तरंजित शव

शनिवार सुबह सचेंडी के भैंसोर गांव में सोनू कुमार का रक्तरंजित शव घर के बरामदे में पड़ा मिला था। शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही सचेंडी पुलिस, फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। सोनू के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किए जाने की आशंका जताई गई थी।

घटना के समय मृतक का भाई दिनेश उर्फ मिंचू मौके पर मौजूद नहीं था। ऐसे में पुलिस का शक उसके भाई पर गहराने लगा। जांच के बाद देर शाम आरोपी को हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

शराब के नशे में बेकाबू हुआ बड़ा भाई

संदूक से रुपये निकालने को लेकर होता था विवाद

पुलिस पूछताछ में आरोपी मिंचू ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसका भाई सोनू अक्सर उसके संदूक से रुपये निकाल लेता था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच आए दिन विवाद होता था।

आरोपी के मुताबिक, रात में सोनू चारपाई पर बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में गुस्से से बेकाबू होकर उसने घर में रखे फावड़े से सोनू के सिर पर वार कर दिए। हमले में सोनू की मौत हो गई।

कानपुर को मिलने जा रही एक और नई दिल्ली ट्रेन, 16 नवंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

हत्या के बाद घर में ताला लगाकर हुआ फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल फावड़े की बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Location :  Kanpur

Published :  15 November 2026, 12:33 AM IST