IIT Kharagpur Student Death: जापान में इंटर्नशिप के दौरान डूबने से IIT खड़गपुर के छात्र की मौत

जापान में इंटरनेशनल इंटर्नशिप के लिए गए IIT खड़गपुर के छात्र श्याम संतोष अग्रवाल की तैराकी के दौरान डूबने से मौत हो गई। हिरोशिमा यूनिवर्सिटी में इंटर्नशिप कर रहे छात्र की मौत से IIT कैंपस में शोक की लहर है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 1 September 2026, 1:46 PM IST
google-preferred

खड़गपुर: जापान में इंटर्नशिप करने गए IIT खड़गपुर के मेधावी छात्र श्याम संतोष अग्रवाल (25) की रविवार को डूबने से मौत हो गई। श्याम संतोष अग्रवाल संस्थान के स्थापत्य एवं क्षेत्रीय योजना विभाग (Department of Architecture and Regional Planning) के स्नातकोत्तर छात्र थे।

उनकी मौत की खबर मिलते ही IIT खड़गपुर परिसर में शोक का माहौल छा गया। छात्र, शिक्षक और संस्थान के कर्मचारी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं। राजस्थान के रहने वाले 19 वर्षीय अंकित शर्मा की मौत से सभी को चौंका दिया है।

हिरोशिमा यूनिवर्सिटी में कर रहे थे इंटरनेशनल इंटर्नशिप

संस्थान के सूत्रों के अनुसार, श्याम संतोष अग्रवाल का चयन इसी साल जापान की हिरोशिमा यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप के लिए हुआ था।

वह मई 2026 से जापान में रह रहे थे और उनकी इंटर्नशिप दिसंबर तक पूरी होनी थी। इसी दौरान रविवार को तैराकी करते समय अचानक वह पानी में डूब गए।

अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नहीं बची जान

हादसे के बाद श्याम संतोष अग्रवाल को तुरंत हिरोशिमा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

उनके निधन की सूचना मिलने के बाद IIT खड़गपुर में उनके साथियों और शिक्षकों के बीच शोक फैल गया।

मेधावी छात्र के रूप में थी पहचान

श्याम संतोष अग्रवाल IIT खड़गपुर के लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में रहते थे। संस्थान से जुड़े लोगों ने उन्हें बेहद प्रतिभाशाली और मेहनती छात्र बताया।

उनकी असामयिक मौत को लेकर छात्रों और शिक्षकों ने गहरा दुख जताया है। संस्थान ने कहा कि एक प्रतिभाशाली छात्र को खोना पूरे IIT परिवार के लिए बड़ी क्षति है।

IIT खड़गपुर निदेशक ने जताया दुख

IIT खड़गपुर के निदेशक सुमन चक्रवर्ती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि श्याम संतोष अग्रवाल को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप का अवसर मिला था और वह इसी उद्देश्य से जापान गए थे। वहां हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में उनकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि पूरा संस्थान इस घटना से बेहद दुखी और शोकाकुल है।

Location :  Kharagpur

Published :  1 September 2026, 1:13 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement