
आईडीबीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक त्रिलोक शर्मा (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Deoghar: आईडीबीआई (IDBI) बैंक ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) योजना के अंतर्गत देवघर सदर अस्पताल को एक अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई है। इस नई मशीन के आने से अस्पताल की जांच क्षमता में इजाफा होगा और मरीजों को रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
डायनामाइट न्यूज़ से खास बातचीत में आईडीबीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक त्रिलोक शर्मा ने कहा कि बैंक की सीएसआर नीति का मुख्य लक्ष्य समाज के बुनियादी क्षेत्रों, जैसे स्वास्थ्य और शिक्षा को सशक्त बनाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देवघर जैसे महत्वपूर्ण शहर में, जहाँ स्थानीय आबादी के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी आते हैं, वहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का होना अनिवार्य है। यह आधुनिक मशीन सटीक और तेज जांच सुनिश्चित करेगी।
Maharajganj: सबया रेलवे क्रॉसिंग के पास दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में व्यक्ति की मौत
बैंक केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। कार्यकारी निदेशक ने बताया कि बैंक विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं सुधारने पर ध्यान दे रहा है। इसके तहत स्कूलों में स्वच्छ पेयजल, बेंच-डेस्क और अन्य आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। इससे पहले भी बैंक ने सदर अस्पताल के पैथोलॉजी लैब की मदद की थी।
LPG को लेकर सरकार का नया प्लान: जानिए कैसे बदलेगी आपकी रोजमर्रा की व्यवस्था
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने बैंक के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से सरकारी स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलती है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निजी केंद्रों पर जाने के बजाय सरकारी अस्पताल में ही विश्वस्तरीय जांच की सुविधा मुफ्त या किफायती दरों पर मिल सकेगी।
त्रिलोक शर्मा ने देवघर को बाबा वैद्यनाथ की पावन भूमि बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र के प्रति बैंक का विशेष जुड़ाव है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बैंक भविष्य में भी हर वर्ष अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत जिले के विकास और जन कल्याण के कार्यों में अपना योगदान जारी रखेगा।
Location : Deoghar
Published : 10 April 2026, 12:24 PM IST
Topics : csr Deoghar IDBI Bank Jharkhand sadar hospital