LPG को लेकर सरकार का नया प्लान: जानिए कैसे बदलेगी आपकी रोजमर्रा की व्यवस्था
एलपीजी सिलेंडर को लेकर सरकार ने कुछ ऐसे कदम उठाए हैं, जो सीधे हर घर को प्रभावित कर सकते हैं। बदलते हालात में लिए गए ये फैसले आपकी बुकिंग, डिलीवरी और इस्तेमाल के तरीके को बदल सकते हैं- जानिए पूरा मामला क्या है और इसका असर आप पर कैसे पड़ेगा।
केंद्र सरकार ने साफ किया है कि एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय हालात के बावजूद देश में कहीं भी ईंधन की कमी दर्ज नहीं हुई है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर अतिरिक्त गैस सिलेंडर या ईंधन की खरीद न करें। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
2 / 5
आपूर्ति और मांग के संतुलन को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब शहरी उपभोक्ता 25 दिन बाद और ग्रामीण उपभोक्ता 45 दिन बाद सिलेंडर बुक कर सकेंगे। इस कदम से वितरण प्रणाली पर दबाव कम करने की कोशिश की गई है। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
3 / 5
सरकार ने अस्पतालों, स्कूलों और अन्य जरूरी संस्थानों को ईंधन आपूर्ति में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इन जगहों पर गैस या अन्य ईंधन की कोई कमी न हो। इसके लिए विशेष निगरानी और सप्लाई चैन को मजबूत किया गया है। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
4 / 5
एलपीजी वितरण में डिजिटल सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। देश में करीब 95 प्रतिशत गैस बुकिंग अब ऑनलाइन हो रही है। वहीं 91 प्रतिशत डिलीवरी डीएसी प्रणाली के जरिए हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को सही सिलेंडर मिलने और गड़बड़ी रोकने में मदद मिल रही है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
5 / 5
सरकार ने गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। देशभर में छापेमारी कर हजारों सिलेंडर जब्त किए गए हैं। नियम तोड़ने वाले डिस्ट्रीब्यूटर्स पर जुर्माना लगाया गया है और कई को निलंबित भी किया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को सही लाभ मिल सके। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)