दो गैस सिलेंडर वाले परिवारों के लिए बदला नियम, अब 25 नहीं 35 दिन में होगी बुकिंग
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। नए प्रावधानों के तहत दो सिलेंडर वाले परिवारों को अब 35 दिन बाद ही रीफिल मिल सकेगा, जबकि अन्य उपभोक्ताओं के लिए भी अलग-अलग समय अंतराल लागू किए गए हैं। नए प्रावधानों के लागू होने के बाद अब हर कनेक्शन पर अगले सिलेंडर की बुकिंग एक निश्चित अवधि पूरी होने के बाद ही की जा सकेगी।