Raebareli DM के प्रयास से सीएसआर से जनपद को मिले लगभग साढ़े सात करोड रुपए
जिलाधिकारी के प्रयास से सीएसआर से जनपद को लगभग साढ़े सात करोड रुपए मिले है। जिलाधिकारी ने बताया है कि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 में जनपद रायबरेली को विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों एवं बैंकों से लगभग 7 करोड़ 62 लाख 76 हजार 600 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है।