महराजगंज: पकड़ी रेंज के जंगल में कई किलोमीटर तक धधकी आग, वन विभाग में हड़कंप
महराजगंज के पकड़ी रेंज के सदर वीट क्षेत्र में लगी भीषण आग ने कई एकड़ जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। आग कई किलोमीटर तक फैल गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग और दमकल की टीम लगातार आग बुझाने में जुटी हुई है।