19 साल बाद कोर्ट पहुंचे शाही इमाम! गैर-जमानती वारंट रिकॉल हुआ, अब पुराने चुनावी मामले में बढ़ेगी कार्रवाई
करीब दो दशक पुराने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अचानक कोर्ट पहुंचे शाही इमाम सैय्यद अहमद बुखारी की पेशी ने सबका ध्यान खींच लिया। गैर-जमानती वारंट, अदालत की कार्रवाई और पुराने मामले में नया मोड़ आने के बाद अब आगे क्या होगा, यही सबसे बड़ा सवाल बन गया है।