Chandrayaan-3: चंद्रमा को 23 अगस्त को चूमेगा चंद्रयान-3, दुनिया बनेगी सॉफ्ट लैंडिंग की गवाह, कई मंचों पर दिखेगा LIVE प्रसारण
अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत के प्रयास को 23 अगस्त को तब उल्लेखनीय सफलता मिल जाएगी जब इसका चंद्रयान-3 मिशन चंद्रमा की सतह पर ‘साफ्ट लैंडिंग’ करेगा और इसका कई मंचों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।