सिविल लाइंस

मध्य प्रदेश: रीवा के सिविल लाइंस थाने में उप निरीक्षक ने अपने वरिष्ठ अधिकारी को गोली मारकर घायल किया, गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: रीवा के सिविल लाइंस थाने में उप निरीक्षक ने अपने वरिष्ठ अधिकारी को गोली मारकर घायल किया, गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में रीवा शहर के सिविल लाइंस थाने में बृहस्पतिवार दोपहर को एक उपनिरीक्षक ने कथित तौर पर अपने वरिष्ठ अधिकारी को गोली मारकर घायल कर दिया। बाद में शाम को आरोपी उपनिरीक्षक को दो पिस्तौल एवं 18 गोलियों के साथ पकड़ लिया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक बी आर सिंह (52) ने कथित तौर पर नशे के हालत में सिविल लाइंस थाने के प्रभारी निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा (40) पर दोपहर करीब तीन बजे गोली चला दी जो उनके बाएं फेफड़े में लगी और वह घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि शर्मा को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज करने के लिए भोपाल से आई है।

Advertisement
Advertisement