हिंदी
अलीगढ़: शहर के सिविल लाइंस इलाके में बुधवार को एक वकील की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने संवाददाताओं को बताया कि अधिवक्ता अब्दुल मुग़ीस (48) आज दोपहर अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी रास्ते में सिविल लाइंस क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका और बेहद करीब से गोली मार दी। उन्होंने बताया कि अब्दुल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में घटना के किसी संपत्ति विवाद से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।
इस घटना को लेकर वकीलों ने कचहरी में विरोध प्रदर्शन किया। बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आगे की जांच की जा रही है।
Published : 9 August 2023, 7:15 PM IST
Topics : अलीगढ़ उत्तर प्रदेश गोली पुलिस वकील सिविल लाइंस हत्या
No related posts found.