मैनपुरी में गणेश चतुर्थी कार्यक्रम के दौरान हंगामा, धार्मिक स्थल पर अभद्रता और मारपीट
मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में गणेश चतुर्थी कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। समाज कल्याण संस्था से जुड़े सुमित श्रीवास्तव ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर यश प्रताप और उसके साथियों पर मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने, मोबाइल छीनने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।