महराजगंज: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे, घायल अस्पताल में भर्ती
महराजगंज-फरेन्दा रोड पर तेज रफ्तार कार परसिया गेट के पास अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार सवार घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। तेज रफ्तार को लेकर लगातार लोगों को प्रशासन की ओर से जागरूक किया जाता रहा है लेकिन रफ्तार के दीवाने उन्हें नजरंदाज करते हैं जिसके कारण इस तरह के हादसे होते हैं।