कानपुर में उफनाई गंगा, चेतावनी बिंदु पार; 3 हजार बीघा फसल डूबी, गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा
गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण बिठूर के प्रमुख घाटों पर पानी भर गया है। ब्रह्मावर्त घाट, लक्ष्मण घाट, पत्थर घाट और सीता घाट की सीढ़ियां पूरी तरह जलमग्न हो चुकी हैं। ख्योरा कटरी के कई गांवों में बाढ़ का असर दिखाई देने लगा है। भगवानदीन पुरवा, भोपाल पुरवा, बनिया पुरवा, दुर्गापुरवा, गिल्ली पुरवा, मक्का पुरवा समेत कई इलाकों के खेतों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया है।