यूपी में कम होगा प्रदूषण और आसान होगा सफर, जानिए किन-किन 18 शहरों में शुरू होगी नई AC बस सेवा?
उत्तर प्रदेश में शहरी परिवहन को आधुनिक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। दिसंबर से राज्य के 18 नगर निगमों में चरणबद्ध तरीके से 1,225 नई AC इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। लखनऊ को सबसे ज्यादा 300 बसें मिलेंगी। GCC मॉडल पर चलने वाली इन बसों से प्रदूषण घटेगा और यात्रियों का सफर सुगम होगा।