बातचीत से बिगड़े रिश्ते भी संभल सकते हैं… देवरिया महिला थाना ने किया ऐसा काम, 4 परिवारों में लौट आई मुस्कान
देवरिया महिला थाना में हुई काउंसिलिंग कई परिवारों के लिए नई शुरुआत बन गई। लंबे समय से चल रहे वैवाहिक विवाद बातचीत से सुलझे और चार दंपतियों ने फिर साथ रहने का फैसला किया। सबसे भावुक पल तब आया, जब दो माताओं को उनके अबोध बच्चे वापस मिले।