तेजी से फैल रहा चिकनगुनिया वायरस, WHO ने जताई गंभीर चिंता; 5 अरब लोग खतरे में
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चिकनगुनिया वायरस को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। एक बार फिर यह बीमारी वैश्विक स्वास्थ्य के लिए खतरा बनती जा रही है। WHO के अनुसार यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो यह वायरस एक नई महामारी का रूप ले सकता है।