शिकार करने हथियार लेकर निकले तीन शौकीन, ऐसे बन गये पुलिस के शिकार
थाना बुग्गावाला पुलिस ने मंगलवार को बुधवाशहीद पुल के पास तीन संदिग्ध व्यक्तियों को दबोचते हुए उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए। आरोपियों की पहचान राजकुमार (50 वर्ष), अनिल कुमार (55 वर्ष) और संदीप सिंह (51 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सभी बुधवाशहीद, बुग्गावाला क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।