फैक्ट्री के दूषित पानी से सड़क बदहाल, DM के निर्देश पर जांच को पहुंचे अधिकारी; जिम्मेदारों को दिया ये अल्टीमेटम
महराजगंज के एसएसबी कैम्प रोड पर फैक्ट्री के दूषित पानी के कारण सड़क खराब और जलजमाव से भरी हुई है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर डीएम के निर्देश से अपर उपजिलाधिकारी विजय यादव ने मौके पर निरीक्षण किया। फैक्ट्री प्रबंधन और अधिकारियों को तीन दिनों में स्थायी समाधान का अल्टीमेटम दिया गया है।