कीव पर रूस का भीषण हमला: सरकारी बिल्डिंग में लगी आग, 805 ड्रोन और 13 मिसाइलों से हमला
रूस ने रविवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर 805 ड्रोन और 13 मिसाइलें दागकर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया। सरकार की मुख्य कैबिनेट बिल्डिंग में आग लग गई और रिहायशी इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा। इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई और 18 घायल हुए हैं।