रायबरेली में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति; जल निकासी की व्यवस्था की कमी, घरों तक पहुंचा पानी
रायबरेली के लालगंज क्षेत्र के हसनापुर गांव में रविवार रात हुई भारी बारिश के कारण नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था न होने से गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पानी घरों तक पहुंच गया है और ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने प्रशासन से जल निकासी की उचित व्यवस्था और तत्काल राहत की मांग की है।