ट्रंप का दावा-ईरान नहीं बनाएगा परमाणु बम,परमाणु हथियार भी नहीं रखने को तैयार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि ईरान परमाणु हथियार न बनाने और संवर्धित यूरेनियम सौंपने पर सहमत हो गया है। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि हालात अनुकूल रहे तो वे शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं।