UPI वालों की बल्ले-बल्ले! पैसे भेजने पर नहीं लगेगा चार्ज, लेकिन दुकानदारों के लिए बदलने वाला है पूरा खेल
UPI से भुगतान करने वाले आम यूजर्स के लिए राहत की खबर है। सरकार ने कहा है कि P2P UPI ट्रांजैक्शन हमेशा मुफ्त रहेंगे। ज्यादातर मर्चेंट पेमेंट भी फ्री रहेंगे। हालांकि, भविष्य में तय सीमा से ऊपर कुछ खास मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर मामूली MDR लागू किया जा सकता है।