सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर खींचतान: उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लेकर क्या है अंदरखाने का समीकरण?
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर तनातनी तेज हो गई है। सपा अपनी जीती हुई 111 सीटों पर खुद लड़ने की तैयारी में है, जबकि कांग्रेस 100 से अधिक सीटों और हर जिले में अपनी मौजूदगी चाहती है।