रिश्ते हुए शर्मसार, खाकी पर उठे सवाल! पिता बना जल्लाद?… बांदा थाना परिसर में शिवानी हत्याकांड का पढ़ें खौफनाक सच
यूपी के बांदा में कानून व्यवस्था को शर्मसार करने वाली वारदात! बदौसा थाना परिसर में प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी बेटी शिवानी की उसके ही पिता ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में 20 सेकंड के भीतर हुए इस हत्याकांड ने खाकी की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।