परम डेयरी का विवाद सुलझाने बुलंदशहर आए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, जानिए अब क्या फैसला लिया
बुलंदशहर के खुर्जा में परम डेयरी लिमिटेड के भूमि विवाद का समाधान हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने फैक्ट्री का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक कर विवाद समाप्त करने के निर्देश दिए। एनजीटी के आदेश के बाद उठे विवाद को सुलझाते हुए कहा गया कि फैक्ट्री अपनी जगह पर ही बनी रहेगी और ग्रीन बेल्ट के कारण संचालन पर कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा।