Mainpuri News: यूपी-112 की तत्परता ने एक विवाहिता की जान बचाई, सिर्फ एक कॉल पर मौत का फंदा टूटा
मैनपुरी के गांव आठपूरा में यूपी-112 की पुलिस टीम ने एक विवाहिता की जान बचाई, जो घरेलू हिंसा से परेशान होकर आत्महत्या करने जा रही थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता ने एक परिवार को उजड़ने से बचा लिया।