एक विवाह ऐसा भी: प्रेमिका ने प्रेमी की लाश से रचाई शादी, कहा- “मरकर भी जीत गया मेरा प्यार…”
महाराष्ट्र के नांदेड़ में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध का विरोध करते हुए युवती के पिता और भाइयों ने उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बावजूद प्रेमिका ने समाज और परिवार की परवाह न करते हुए प्रेमी के शव से शादी कर ली।