प्रयागराज तिहरे हत्याकांड: हिमांशु की कॉल डिटेल से खुल सकते हैं कई राज, पुलिस के रडार पर कई संदिग्ध नंबर
प्रयागराज के नीबी कुकुरकटवा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड की जांच में पुलिस को कॉल डिटेल रिकॉर्ड से अहम सुराग मिले हैं। मुख्य आरोपी हिमांशु यादव की चार महीने की कॉल हिस्ट्री खंगाली जा रही है, जिसमें कई संदिग्ध नंबर सामने आए हैं। पुलिस किशोरी की भूमिका और संभावित अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।