यूपी समेत कई रेलवे डिवीजनों में 32 DRMs के तबादलों को रेल मंत्रालय की हरी झंडी, देखिए पूरी लिस्ट
रेल मंत्रालय ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) के आदेशों के अनुपालन में एक साथ कई मंडलों में नए मंडल रेल प्रबंधकों (DRM) की नियुक्ति की है। यह सभी नियुक्तियां राष्ट्रपति की स्वीकृति से की गई हैं। इन बदलावों के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण मंडलों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।