सुबह 5 बजे हाईवे पर अचानक थमीं सांसें… एक पल की वो झपकी और लोहे के जाल में हमेशा के लिए दफन हो गई जिंदगी!
गाजीपुर के नंदगंज में शनिवार सुबह करीब 5 बजे रेवसा पेट्रोल पंप के पास झपकी आने से एक ट्रेलर सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रेलर में पीछे से घुस गया। इस भीषण टक्कर में मध्य प्रदेश निवासी चालक मुकेश कोल की केबिन में फंसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।