लखनऊ में आप ने सर्राफा कारोबारियों का उठाया मुद्दा, समस्याओं पर बड़ा मंथन
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के व्यापार प्रकोष्ठ की लखनऊ में हुई प्रथम प्रादेशिक बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने भाजपा सरकार पर व्यापारी विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए छोटे व्यापारियों, रेडी-पटरी संचालकों और सर्राफा कारोबारियों की हालत पर चिंता जताई।