TMC के बागी सांसदों पर अब भी मंडरा रहा खतरा? कपिल सिब्बल ने बताई कानूनी चाल, ममता के पास ‘ब्रह्मास्त्र’
पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सामने बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा है। टीएमसी के बागी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय का ऐलान कर दिया है और एनडीए को समर्थन देने का फैसला किया है। इस कदम के बाद कपिल सिब्बल ने इसे लोकतंत्र का “थिएटर ऑफ द एब्सर्ड” बताते हुए बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है।