महराजगंज में रजिस्ट्रार के कार्यालय में हंगामा करने वाली युवती पर दिल्ली में दर्ज हुआ केस, पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली के तिमारपुर क्षेत्र में युवती द्वारा दर्ज कराया गया सामूहिक दुष्कर्म का मामला जांच में झूठा साबित हुआ है। कोर्ट ने एफआईआर रद्द करते हुए उल्टा युवती पर ही झूठा मुकदमा दर्ज कराने, कोर्ट को गुमराह करने और गलत बयान देने का केस दर्ज करने का आदेश दिया है। यह वही युवती है जिसने कुछ समय पहले महराजगंज के रजिस्ट्रार कार्यालय में तोड़फोड़ कर हंगामा किया था।