हमीरपुर में 3 साल की मासूम बच्ची की हत्या, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आरोपी हिरासत में
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है। रविवार को संदिग्ध हालात में घर के बाहर से लापता हुई बच्ची का शव शाम को कस्बे से करीब 500 मीटर दूर अरहर के खेत में मिला। परिजनों ने एक व्यक्ति पर बच्ची संग दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।