बलिया में शिक्षक का मर्डर, लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी थी गोली
बलिया जिले में मंगलवार को 57 वर्षीय सरकारी शिक्षक देवेन्द्र यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक से घर लौटते समय तीन बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर जबड़े में गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को वाराणसी ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।