Agra Weather Update: बारिश की राहत के बाद अचानक तपे मौसम के तेवर, ताजमहल देखने पहुंचे सैलानियों के साथ जो हुआ…
आगरा में बारिश से मिली राहत के बाद बुधवार को अचानक बढ़ी तीखी धूप और उमस ने आफत खड़ी कर दी। ताजमहल का दीदार करने आए छह पर्यटकों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिनमें से तीन को गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया है।