पूर्व कैबिनेट मंत्री के ब्राह्मणों पर भड़काऊ ट्वीट से मचा बवाल, एक्स पर छिड़ी बहस, जानें क्या कहा….
यूपी के राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने न्यायपालिका को लेकर ब्राह्मण समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अपने ट्वीट में उन्होंने ब्रिटिश शासन का हवाला देते हुए ब्राह्मणों की न्यायिक क्षमता पर सवाल उठाए, जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखी बहस शुरू हो गई।