लद्दाखी कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी ने NSA हिरासत को बताया अवैध; अब उठाया ये कदम
लद्दाख के पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने उनकी नज़रबंदी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। उन्होंने एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर एनएसए के तहत की गई कार्रवाई को अवैध बताया है और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है।