मगरमच्छ को रस्सी से बांधा, फिर कंधे पर उठाया और पहुंच गया थाने… सुपौल का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
बिहार के सुपौल जिले से मगरमच्छ का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान के खेत में मगरमच्छ मिलने के बाद ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध दिया। इसके बाद एक युवक उसे कंधे पर लादकर पुलिस स्टेशन पहुंच गया। वीडियो देखकर लोग युवक के अंदाज पर हैरान हैं।