कानून के लंबे हाथों से नहीं बच पाया शातिर, गोरखपुर कोर्ट ने अरविंद दुबे को सुनाई 6 साल की कठोर कारावास की सजा
गोरखपुर के खोराबार पुलिस और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी से “ऑपरेशन कनविक्शन” के तहत कोर्ट ने 19 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज उत्पीड़न के आरोपी अरविंद दुबे को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 6 साल के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।