झारखंड: “कल तक आवाज हमारे बीच थी” सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से टूटे हेमंत सोरेन, बोले- भैया का जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति
झारखंड के कैबिनेट मंत्री और JMM नेता सुदिव्य कुमार सोनू का 56 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बड़े भाई जैसा बताते हुए गहरा दुख जताया। अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, सोनू सीने में दर्द के बाद देर रात अस्पताल पहुंचे थे।