बिहार का ‘मोस्ट वांटेड’ यूपी में ढेर: STF ने कुख्यात बदमाश लल्लन सिंह को मार गिराया, कई संगीन मामलों में था लिप्त
सहारनपुर में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बिहार का 1.25 लाख रुपये का इनामी बदमाश लल्लन सिंह मारा गया। उस पर सात हत्याओं, बैंक डकैती, कैश वैन लूट, हथियार लूट और पुलिसकर्मियों पर हमले समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे। एक साथी फरार है।