Tech News: भारत में शुरू होगी एलन मस्क की Starlink इंटरनेट सेवा, जानिए कीमत और फायदें
एलन मस्क की कंपनी SpaceX द्वारा संचालित सैटेलाइट इंटरनेट प्रोजेक्ट Starlink को भारत सरकार से व्यावसायिक इंटरनेट सेवा शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। इससे देश के लाखों ग्रामीण और दूरदराज इलाकों को हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है, जहां आज भी ब्रॉडबैंड या मोबाइल नेटवर्क की सीमित उपलब्धता है।