हरदोई की महिलाएं पहली बार निकली कावड़ यात्रा पर, मेंहदीघाट से लाकर करेंगी बड़े महादेव का जलाभिषेक
हरदोई के हरियावां गांव से पहली बार महिलाएं कांवर यात्रा पर मेंहदीघाट के लिए रवाना हुईं। गंगाजल लाकर सिद्धनाथ मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगी। गांव में उत्साह, परंपरा में महिलाओं की भागीदारी को सराहा गया।