US Open: सेरेना विलियम्स अगले दौर में, बार्टी और प्लिसकोवा हुए बाहर
चोट की आशंका से उतरते हुए अमेरिकी धुरंधर सेरेना विलियम्स ने रिकार्ड 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब की ओर कदम बढ़ाते हुए अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं दूसरी ओर फ्रेंच ओपन चैम्पियन एशले बार्टी और कैरोलिना प्लिसकोवा हारकर बाहर हो गए ।