Stock Market में हरियाली: ग्लोबल राहत और क्रूड ऑयल की चाल से सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान, निवेशक गदगद
अमेरिका-ईरान तनाव कम होने से निवेशकों की धारणा में सुधार होने से 23 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। सकारात्मक वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल के स्थिर परिदृश्य और खरीदारी में रुचि के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई।